Nrega Job Card List 2023 :मनरेगा जॉब कार्ड की सूची कैसे देखें? और इसमें रेजिस्ट्रेशन कैसे करे

NREGA Job Card List 2023

Nrega Job Card List 2023: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 भारत मे गरीब ग्रामीण परिवार को जॉब कार्ड देता है। इस कार्ड से रोजगार पाने के इछुक व्यक्ति अपने ग्रामीण के आस पास 100 दिनों का रोजगार पाता है, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।
NREGA जॉब कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत सरकार द्वारा नौकरी देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह कार्ड उन लोगों के लिए होता है जो नरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत काम करना चाहते हैं। इस कार्ड में नौकरी संबंधी विवरण जैसे कि नाम, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, आधार नंबर, पता और नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी होती है। यह कार्ड नौकरी देने के साथ-साथ नौकरी करने वाले व्यक्ति को अनुदान भी प्रदान करता है। इसलिए, NREGA जॉब कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 भारत मे गरीब परिवारों का रोजी रोटी का एक बेहद ही महत्वपूर्ण साधन है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जॉब कार्ड की सूची जारी की है।

NREGA Job Card List 2023: नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश : इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि mnrega job card list को ऑनलाइन कैसे चेक करें? क्या आप जानते है कि अब हम ऑनलाइन मनरेगा (mnrega) सूची को ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसे चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने ऑफिसियल वेब पोर्टल लांच किया है। लेकिन इस पोर्टल से जॉब कार्ड धारकों की लिस्ट कैसे देखे ये सभी को जानकारी नही है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन लिस्ट बिना किसी परेशानी के चेक करे।

रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत के भीतर देश के गरीब परिवारों को काम उपलब्ध कराने से रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोका जा सकता है।  अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बन चुका है और आपका नाम इस सूची में है की नही तो आप आसानी से देख सकते हैं।  इसके अलावा आप अपना जॉब का कार्ड नंबर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।

Nrega Job Card List उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक कैसे करे?

1st Step : आपको नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट जानने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर में किसी ब्राउज़र को खोलना है। इसके बाद आपको सर्च बार मे ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करना है। चलिए हम आपका काम आसान कर देते है। ये रहा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट

2nd Step : ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने के बाद आपको ढेर सारे विकल्पों में से आपको जनरेट रिपोर्ट्स के सामने लिखे हुए Job Cards के विकल्प मिलेगा। आपको अपने जॉब कार्ड लिस्ट को देखने के लिए इसी विकल्प को चूज करना होगा।

3rd Step : इस स्टेप में आपको भारत के सभी स्टेट्स की सूची दिख रही होगी। इस पेज पर आपको अपने राज्य का नाम को सेलेक्ट करना होगा। जैसे कि मैं उत्तर प्रदेश से हूँ तो मैं Uttar Pradesh को चूज करूंगा।

4th Step : तीसरे स्टेप को पूरा करने के बाद अब आप चौथे स्टेप में आ गए है। अब इस स्टेप में आपको वर्तमान के साल को सेलेक्ट करना होगा उसके बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करके Proceed वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

nrega job card list

5th Step : स्टेप 5 में आपको स्क्रीन पर ढेर सारे विकल्प दिखेंगे आपको अपना जॉब कार्ड नंबर देखने के लिए Job card/Employment Register वाले ऑप्शन को चुनना होगा।

6th Step : ऊपर सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको Proceed का ऑप्शन चुनना होगा। ये सभी काम करने के बाद अब आपके सामने नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना और अपने ग्राम पंचायत में कितने लोगों के कार्ड बने है उन्हें भी चेक कर सकते है।

Nrega Job Card के लिए Eligibility

  • नरेगा जॉब कार्ड के लिए उम्मीदवार भारत का स्थायी निववासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए। और अन्य दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर होना अनिवार्य है।

नरेगा जॉब कार्ड में किये जाने वाले कार्य

नरेगा जॉब में निम्नलिखित प्रकार के कार्य किये जाते है-

  • पेड़ लगाना
  • नेविगेशन करने का काम
  • आवास निर्माण करने का काम
  • सिंचाई करने का काम
  • बागवानी कार्य
  • ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
  • गौशाला निर्माण
  • जल संरक्षण आदि

Nrega Job Card के मेन उद्देश्य क्या है।

Nrega Job Card एक आधिकारिक दस्तावेज है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब व्यक्तियों को 100 दिनों का रोजगार दिया जाता है। इससे जो व्यक्ति बेरोजगार है उसे रोजगार दिया जाता है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और आर्थिक रूप से स्वंतंत्र होने में मदद करता है।

Nrega Job Card का इतिहास

नरेगा जॉब कार्ड कार्यक्रम को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। 2005 में लोकतंत्र और ग्राम स्वराज मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बनाया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को काम के खाते के जरिए वेतन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, नरेगा कार्यक्रम अधिकांश महिलाओं और असहाय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखता है।

Nrega Job Card List संबंधित प्रश्न

Nrega Job Card क्या है ?

नरेगा जॉब कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके होने पर ग्रामीणों को 100 दिन का काम दिया जाता है।

Nrega Job Card से क्या फायदा होता है?

Nrega के जॉब कार्ड से हर गरीब ग्रामीण को उसके गांव के आस पास में ही 100 दिनों की रोजगार दी जाती है।

यह भी पढ़े: फ्री लैपटॉप टेबलेट योजना उत्तर प्रदेश

2 thoughts on “Nrega Job Card List 2023 :मनरेगा जॉब कार्ड की सूची कैसे देखें? और इसमें रेजिस्ट्रेशन कैसे करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *